फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच की टीम की सदस्य और सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी सहित 145 संक्रमिमत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को 145 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी शामिल है। देहात क्षेत्रों में भी कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7322 हो गई है। जनपद में सक्रिय केस 958 हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना सैंपलिंग टीम का सदस्य और सीएमओ कार्यालय के एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला कारागार में दो कैदी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के सरस्वती नगर, पुरानी मंडी, महावीर नगर, सुहागनगर में तीन संक्रमित मिले हैं। शिकोहाबाद के ओम नगर, लोधी कोल्ड स्टोर के नजदीक दो, नगला करनसिंह, अब्बासपुर, नई बस्ती, मेहराबाद, एटा रोड में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। टूंडला के गुलाब नगर, हाइवे रेजीडेंसी, गणेश बिहार कॉलोनी, टूंडली रोड, वार्ड नंबर पांच, अलावपुर, शिवनगर, शिवपुरी, ख्यालीराम का अहाता में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इधर, विगत दिनों से देहात क्षेत्रों में कोरोना प्रसार बढ़ गया है। बृहस्पतिवार केा दौलतपुर गांव में सात, गोंदई, एका, गुलाब बड़ी, कायथा, कोंडर, पुलिस लाइन, दौकेली, लुहारी, नगला नेक, हरिया तेहसील, पैंगू रोड सिरसागंज, फतेहपुर कोटला, फरिहा, सुंदरपुर, स्नेनावली, हजरतपुर, ओंछा, मटावली सिरसागंज सहित अन्य गांवों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं सीएचसी जाटऊ पर एक स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

210 लोग कोरोना मुक्त
फिरोजाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को 210 लोग कोरोनामुक्त हो गए। एक ओर लगातार कोरोन संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है तो दूसरी ओर संक्रमित तेजी से रिकवर हो रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 958 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें