फिरोजाबाद। जिले में मंगलवार को आठ नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता, उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3836 हो गई है।
स्टेशन रोड निवासी 59 वर्षीय कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी और पुत्री विगत कई दिन से बीमार थे। जांच कराने पर मंगलवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एक कांच कारोबारी को दो दिन पूर्व बुखार आया था। उन्होंने जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
इधर, मोईद्दीनपुर निवासी 32 वर्षीय युवक और नगला मिर्जा बड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिले। छारबाग निवासी गर्भवती महिला, सिरसागंज के वाल्मीकि बस्ती निवासी 70 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में भी कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।