फिरोजाबाद। जिले में दो दिन में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। शनिवार को 12 और रविवार आठ संक्रमित मिले। इनमें मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर एवं व्यापारी भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3311 हो गई है।
जिले के मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर भी संक्रमण की शिकार हो गईं। एका में 65 वर्षीय पुरुष, शहर के सिटी प्लाजा में 20 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला। खैरगढ़ में वाहन शोरूम संचालक, शादीपुर गांव निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। गली बोहरान में 70 वर्षीय महिला एवं लेबर कॉलोनी में 55 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित मिलीं। जसराना में 51 वर्षीय महिला और गणेश नगर में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमण का शिकार हो गए। सुहागनगर में भी 49 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्टेशन रोड निवासी मॉबिल ऑयल व्यापारी एवं उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिले।