फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी देहात और सर्राफा व्यापारी सहित 23 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एसपी देहात, जीआरपी का पुलिसकर्मी और शिकोहाबाद के सर्राफा व्यापारी सहित 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2653 हो गई है। वहीं, सक्रिय केस बढ़कर 365 हो गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग अब तक एक लाख ग्यारह हजार लोगों की जांच करा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अधीक्षक देहात को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उधर, शिकोहाबाद के बड़ा बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी संक्रमित पाए गए हैं। वह हृदय की बीमारी से ग्रसित हैं। परिजन उनका इलाज कराने के लिए नोएडा ले गए हैं।
नगला बुद्ध सिंह में 65 वर्षीय वृद्ध और उनकी पत्नी, लेबर कॉलोनी में 39 वर्षीय महिला, गुंजन कॉलोनी में चूड़ी व्यवसायी एवं उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, हुंडावाला बाग में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, गांव ललाऊ में 20 वर्षीय युवती, आसफाबाद में 44 वर्षीय महिला, माधव नगर शिकोहाबाद में 78 वर्षीय महिला, टूंडला के जीआरपी थाने का पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

उधर, मथुरा नगर में 28 वर्षीय युवक, नगला पीपल जसराना में एक दंपती, शिकोहाबाद के मेला वाला बाग में 42वर्षीय युवक और गौशपुरा शिकोहाबाद में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें