फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी की मौत, 34 नए कोरोना मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से रिटायर्ड रेलकर्मी की शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें शिकोहाबाद नगर पालिका का एक कर्मचारी और चिकित्सक भी शामिल है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2589 हो गई है जबकि एक्टिव केस 352। अब तक कोरोना से 55 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

टूंडला के नगला बलिया निवासी सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी की रिपोर्ट 23 सितंबर को पॉजिटिव आई। उन्हें कोविड अस्पताल फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया। परिवारजनों के शनिवार की सुबह 10 बजे करीब अचानक तबियत बिगड़ी। मरीज का आक्सीजन स्तर कम होता गया। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
पालिका टैक्स विभाग का कर्मचारी और उद्यमी की पत्नी संक्रमित
शिकोहाबाद के जैन गली में रहने वाले नगर पालिका के टैक्स विभाग के कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। फिरोजाबाद के स्टेशन रोड़ पर एक चिकित्सक पॉजिटिव मिला है। गणेश नगर निवासी एक उद्यमी की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पुरानी पुलिस लाइन में एक वृद्ध, लहरी कंपाउंड निवासी 50 वर्षीय महिला सराय अकबरपुर में 30 वर्षीय गर्भवती, रामनगर पानी की टंकी के निकट 30 वर्षीय महिला, रसूलपुर में 55 वर्षीय महिला, नगला मढ़ में 39 वर्षीय युवक पॉजिटिव, एका में 39 वर्षीय महिला, कोटला मोहल्ला में 30 वर्षीय युवक, गांव कुरावली की 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

सिरसागंज और जसराना में भी मिले केस
सिरसागंज में एक वृद्ध, कुंजपुरा में 27 वर्षीय युवक, जसराना के परौली में 21 वर्षीय युवक, सविता नगर में 30 वर्षीय युवक, शहर के आर्यनगर गली नंबर 18 में एक वृद्ध, अरांव के जगमुदी में 16 वर्षीय किशोरी, 65 वर्षीय वृद्धा, 75 वर्षीय वृद्ध और 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें