फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन सहित 27 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
टूंडला के नईबस्ती में बैरीकेटिंग करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को शहर के प्रमुख चिकित्सक और शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन सहित 27 कोरोना पॉजीटिव केस निकले से संक्रमितों का संख्या 2257 तक पहुंच गई। संक्रमितों को आईसोलेट किया जबकि संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में 24 वर्षीय महिला, ऑर्चिड ग्रीन निवासी 39 वर्षीय महिला, ककरऊ कोठी निवासी 31 वर्षीय पुरुष, गणेश नगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिले हैं। न्यू तिलक नगर निवासी 44 वर्षीय युवक, जसराना निवासी 24 वर्षीय महिला, मोहल्ला दखल निवासी 48 वर्षीय महिला, एटा रोड शिकोहाबाद निवासी 50 वर्षीय महिला, संतोष नगर निवासी 33 वर्षीय पुरुष, तिलक नगर निवासी 31 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है। मटामई मटसेना निवासी 31 वर्षीय महिला, आवास विकास कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय पुरुष कोरोना का शिकार हुए हैं। झलकारी नगर जलेसर रोड निवासी 60 वर्षीय वृद्घ, आवास विकास कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय महिला, नित्या एंक्लेव जलेसर रोड निवासी 47 वर्षीय पुरुष, वजीरपुर जेहलमपुर निवासी 28 वर्षीय महिला संक्रमण का शिकार हो गई हैं। मैन गली सिरसागंज निवासी 72 वर्षीय वृद्ध, खेड़ा शिकोहाबाद निवासी 45 वर्षीय महिला, बड़ा बाजार शिकोहाबाद निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, गौंछ निवासी 22 वर्षीय युवती को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
सदर तहसील में संक्रमण को लेकर लापरवाही
फिरोजाबाद। संक्रमण बढ़ रहा है फिर भी सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही दिखी। सदर तहसील में दोपहर करीब 12 बजे काफी चहल पहल थी। लोगों के आने जाने का क्रम भी लगा हुआ था। अधिवक्ताओं के बस्ते पर वादकारी भी बैठे नजर आए लेकिन न तो सामाजिक दूरी का पालन किया और न ही कोई मास्क लगाए नजर आया।
विज्ञापन

बिना मास्क वालों के काटे चालान
चौकी प्रभारी रेेलवे रोड द्वारा करबला की पुलिया पर वाहन चेकिंग के साथ ही बिना मास्क के गुजर रहे लोगों के चालान काटे। चौकी प्रभारी रेलवे रोड ने बताया कि आधे घंटे में बिना मास्क के तीन चालान सौ- सौ रुपये के काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें