फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी, उद्यमी और चार दिन का बच्चा सहित 62 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में रविवार को एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के 62 नए मरीज मिले। इनमें एसएसपी, प्रमुख उद्यमी और चार दिन का बच्चा शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1460 हो गई है।वहीं एक मरीज की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या 48 हो गई है।
विज्ञापन

नगला बीच निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं रविवार को एसएसपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसएसपी कार्यालय में तैनात एक अन्य पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं थाना शिकोहाबाद के प्रभारी और थाना दक्षिण का एक सिपाही भी पॉजिटिव मिला है।
शहर का एक प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी भी संक्रमित मिला है। आरटीओ ऑफिस से दो कर्मचारी और जिला अस्पताल का एक फार्मासिस्ट भी संक्रमण का शिकार हो गया। जैन नगर में रविवार को कोरोना संक्रमण के तीन मरीज मिले हैं। इसमें दो महिलाएं एवं एक 35 वर्षीय पुरुष मिला है।
विज्ञापन

सिरसागंज के करहल चौराहा निवासी 40 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। अरांव रोड़ पर गांव धर्ममयी में एक और हिमांयूपुर में कोरोना संक्रमण के दो केस मिले। मोहल्ला दुली में कोरोना से 48 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। नगला भाऊ में भी कोरोना से 20 वर्षीय युवक संक्रित हो गया है।
एका के नगला रंधौर में मिले आठ मामले
फिरोजाबाद/जसराना। एका के नगला रंधौर में कोरोना के सात मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर जांच कराई थी। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के सात लोग होने की पुष्टि की है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के हैं। वहीं, बहलपुर पदम में 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला। वहीं जसराना में भी कोरोना के आठ मामले सामने आए हैं।
टूंडला के कोटकी में भी कोरोना के सात नए मामले
फिरोजाबाद। टूंडला के कोटकी में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं। चार मरीज एक ही परिवार के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर कोरोना संक्रमण की जांच की थी। सात मरीज मिलने के बाद गांव के रास्तों को सील कर दिया गया है। एक मरीज टूंडला के शिवपुरी में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। टूंडला के कृष्णबिहार कॉलोनी में कोरोना संक्रमण के कुल तीन केस मिले हैं। इनमें मां और दो बेटे शामिल हैं।
शहर की पॉश कॉलोनियों में कोरोना फैला
फिरोजाबाद। शहर की पॉश कॉलोनियों मे कोरोना का असर है। आर्चिड ग्रीन में उद्यमी परिवार की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। गणेश नगर कालोनी में 70 वर्षीय वृद्ध और 45 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। मोहल्ला टीला पत्थर वाली गली में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
माता, पिता निगेटिव, चार दिन का बच्चा पॉजिटिव
फिरोजाबाद। सबसे छोटी उम्र का बालक भी कोरोना का शिकार हो गया है। 26 अगस्त को घर पर एक बच्चे का जन्म हुआ था। परिजन अस्पताल में जच्चा, बच्चा को लेकर पहुंचे तो कोरोना की जांच कराई गई। जांच में माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन चार दिन का बच्चा संक्रमण का शिकार हो गया। परिवारिजन नवजात को लेकर आगरा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें