फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़ा डिजिटल इंडिया का प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना काल में डिजिटल प्लेटफार्म को बढ़ावा मिला है। कोरोना का यह दौर डिजिटल इंडिया अभियान को गति दे रहा है। बैंक अधिकारियों के अनुसार बाजार में नोट का प्रचलन कम हो रहा है। छोटी वस्तुओं की खरीदारी में डिजिटल पेमेंट में वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक कोरोना काल में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में औसतन 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को गति मिली है।
विज्ञापन

अनलॉक 1.0 शुरू होने के बाद धीरे-धीरे व्यापारिक गतिविधियां बढ़ी हैं। ऐसे में लेनदेन भी शुरू हो गया है। कोरोना काल में लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को सुरिक्षत मान रहे हैं। इस कारण भुगतान गूगल पे, पेटीएम और फोन पे से किया जा रहा है।
अनलॉक 1.0 में ऑनलाइन पेमेंट में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि लगभग 10 से 15 फीसदर उपभोक्ता में इंटरनेट बैंकिंग की ओर रुझान बढ़ा है। व्यापारियों ने भी इंटरनेट बैंकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----------
लॉकडाउन में ऑनलाइन पेमेंट, इंटरनेट बैंकिंग में वृद्धि देखी जा रही है। लोग अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने के लिए ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित मान रहे हैं। लोगों को गेटवे से सुरक्षित पेमेंट करना चाहिए, जिससे धोखाधड़ी से बचा जा सके।
एसके खंडेवाल, लीड बैंक मैनेजर
- किसी को रुपये बाहर भेजना अथवा मंगाना है तो इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेेमाल बढ़ गया है। न कोई यात्रा करना चाहता है और पैसे का लेनदेन करने से भी बचना चाहता है। यदि सुरक्षित तरीके से किया जाए तो नेट बैंकिंग आसान और सुरक्षित सुविधा है। पहले जो लोग इंटरनेट बैंकिंग पर भरोसा नहीं करते थे, वो अब इसे अपना रहे हैं।
विज्ञापन

अविनाश कुमार, बैंककर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें