फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के लक्षणों की दवा लेने आए तो देनी होगी टोल फ्री नंबर पर सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। खांसी, जुकाम और बुखार की दवा लेने आने वाले मरीजों की सूचना मेडिकल स्टोर संचालकों को अब स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसके बावजूद लोग डर के कारण कोरोना की जांच करने सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी किए कि संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक है कि लक्षणों से ग्रसित लोग अस्पताल जाएं। उनका कोविड टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन

यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इलाज तुरंत मुहैया कराया जाए। ऐसे में सर्दी, जुकाम, बुखार की दवा लेने आ रहे मरीजों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 1800-180-5146 पर फोन कर जानकारी देनी देंगे। यह टोल फ्री नंबर मेडिकल स्टोर संचालक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और एएनएम के लिए है। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि शासन से जारी टोल फ्री नंबर है। उस पर मेडिकल स्टोर पर तैनात फार्मासिस्ट सूचना दें, जिससे लक्षण वाले मरीजों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें