नगला बरी चौराहे के पास गली बंद करके लगाई गई कोरोना संक्रमित क्षेत्र की सूचना
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगला बरी से सैलई चौराहा की ओर जाने वाले 60 फुटा मार्ग पर स्थित पूर्व विधायक की गली के साथ अन्य गलियों को भी कोरोना संक्रमित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। नगला बरी की गली नंबर एक और दो को भी संक्रमित क्षेत्र घोषित करने के साथ ही बैरियर आदि लगाकर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।
मोहल्ला कोटला स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप पातीराम फाटक वाली गली को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर बैरियर आदि लगा दिया है। इसके साथ ही जाटवपुरी चौराहा से नैनी ग्लास चौराहा की ओर जाने वाले सर्विस रोड को भी बृस्पतिवार को बंद कर दिया गया। सर्विस रोड बंद होने के कारण लोगों को दिक्कत हुई।