फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में आने वाले बंदियों को 14 दिन तक अलग बैरक में किया जाता है क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोराना संक्रमण के मद्देनजर जेल प्रशासन भी सावधानी बरत रहा है। जेल में आने वाले बंदियों को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके बाद इन्हें अलग बैरक में 14 दिन तक क्वारंटीन करने के बाद दूसरी बैरक मे ट्रांसफर किया जाता है। फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जेल प्रशासन ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक बंदी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उसे 14 दिन तक बैरक संख्या 11 ए में रखने का प्रावधान है। बैरक संख्या 11 ए में 14 दिन तक क्वारंटीन करने के बाद उसे 11 बी में शिफ्ट कर दिया जाता है। जेल प्रशासन ने नए बंदियों के लिए जेल में बैरक संख्या 11 ए एवं 11 बी को खाली करवा दिया है। बैरक में बंदियों को एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी जाती है। किसी को खांसी, जुकाम अथवा बुखार होने पर उसकी जांच तत्काल जेल प्रांगण में मौजूद अस्पताल के स्टाफ से कराई जाती है। वहीं जेल परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें