फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर सहित 21 लोगों का दोबारा भेजा गया सैंपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेयर नूतन राठौर के कैंप कार्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मेयर सहित पूरे परिवार और स्टाफ के सैंपल जांच के लिए दोबारा भेजे गए हैं। दो दिन पूर्व भेजे गए सैंपल की तकनीकि कारण से जांच नहीं हो सकी है। शनिवार को यह सैंपल लैब में गए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर को कोरोना हो गया है। इसलिए 21 अप्रैल को मेयर सहित परिवार एवं अन्य लोगों के सैंपल लिया गए थे।
विज्ञापन

किंतु 21 सैंपल की रिपोर्ट तकनीकी कारण से नहीं आ सकी थी और पुन: सैंपल भेजने के लिए कहा गया था। मेयर सहित 21 लोगों के सैंपल लेने के बाद पुन: जांच के लिए शनिवार को सुबह भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि 21 सैंपल जांच के लिए पुन: भेजे गए हैं। इसमें मेयर का भी दोबारा सैंपल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें