फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सक सहित नौ को किया क्वारंटीन, सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की आशंका पर हॉटस्पाट इलाके के दो निजी चिकित्सकों और उनके स्टाफ के सात लोगों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं अलग-अलग गांवों से दो और अन्य लोग भी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लाए गए। हॉटस्पॉट इलाके में प्रैक्टिस करने वाले दो चिकित्सकों को मंगलवार को सैंपल के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। आशंका है कि हॉटस्पॉट इलाके में मिले संक्रमितों में से कोई इलाज कराने चिकित्सक के पास तो नहीं गया।
विज्ञापन

वहीं इन चिकित्सकों के साथ ही इनके स्टाफ के सात लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। इनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। वहीं, जयपुर से दो दिन पूर्व गांव तोतपुर में आए युवक को भी क्वारंटीन किया गया है। युवक को सांस फूलने की दिक्कत के साथ खांसी, जुकाम भी है। वहीं भोपाल से आए एक व्यक्ति को भी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए लाया गया। सैंपल लेने के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें