जसराना (फिरोजाबाद)। जसराना में बनाए गए कोविड अस्पताल में ड्यूटी पर आए चिकित्सक को कोरोना होने के संदेह में चिकित्सक को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टर के आगरा के एक कोरोना से संक्रमित डॉक्टर से मिलने की चर्चाएं हैं।कोटला पीएचसी पर तैनात डॉ. की ड्यूटी जसराना के महिला अस्पताल में लगाई गई है। महिला अस्पताल को कोरोना संदिग्धों को रोकने के लिए बनाया गया है।
वहीं शुक्रवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग में चर्चा थी कि डॉ. कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर से आगरा में मिले हैं। चर्चाएं फैली तो स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्सक को क्वारंटीन में भेजा गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग व्यास ने बताया डॉ. को क्वारंटीन किया गया है। उच्चाधिकारियों को बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने चिकित्सक को हटाने के आदेश के साथ उनको क्वारंटीन में रखने को कहा गया है।