फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से लौटै युवक की तबियत खराब होने से पर पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज /फिरोजाबाद। नगला रामलाल में अहमदाबाद से लौटे सब्जी विक्रेता की तबियत खराब होने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने बीमार व्यक्ति सहित परिवार को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन कर दिया है। नगला रामलाल निवासी रामनरेश शाक्य पुत्र बेंचेलाल शाक्य विगत 25 मार्च को अपने रिश्तेदारों से मिलकर अहमदाबाद से लौटा था। अहमदाबाद से लौटेने के दो दिन बाद से ही रामनरेश की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

एक मार्च को गांव में रामनरेश की तबियत खराब होने की सूचना लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना पर सीएचसी की टीम गांव में पहुंच गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने रामनरेश को दवा दी है और पूरे घर के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. कपिल ने बताया कि लक्षण करोना जैसे नही है। इसके बावजूद बीमार व्यक्ति को सात दिनों की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें