फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के लिए भटक रहे है मरीज, बाजार में नहीं अस्पताल की दवाएं

विज्ञापन
जिला अस्पताल बंद होने के कारण बाहर खडे़ मरीज घर लौटते हुए - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा भी बंद है, लेकिन आपात कालीन सेवा चालू है। आपात कालीन सेवा का लाभ आम मरीजों को नहीं मिल पा रहा। मंगलवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे वाले मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल के गेट से लौटते दिखे। लेकिन अस्पताल के दोनों मुख्य गेट अंदर से बंद होने के कारण तीमारदार और मरीज अस्पताल के अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
विज्ञापन

अस्पताल खुलने की उम्मीद लेकर काफी देर तक मरीज इंतजार भी करते रहे। दस बजे के बाद मरीजों के लौटने का क्रम जारी हो गया। कोई कुत्ता काटे के इंजेक्शन लगवाने के लिए आया था। तो कोई अपनी बेटी की खांसी की दवा दिलाने आया था। सबसे ज्यादा दिक्कत उन मरीजों को हो रही थी, जिनका पिछले दो माह से इलाज चल रहा है और उनके पास दवा भी नहीं है। ऐसे मरीज कहां जाएं। अस्पताल के पर्चे पर चिकित्सक ने जो दवाएं लिखी थीं, वे मेडिकल स्टोर पर भी नहीं है। ऐसे में मरीज और तीमारदार भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें