फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी की पत्नी और साले की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर सोमवार को टूंडला हेडक्वार्टर के हिरनगांव में तैनात एक रेलकर्मी व उसके परिवार को रेलवे अस्पताल लाया गया। यहां उसके साथ ही परिवार, रिश्तेदार व उसके साथ काम करने वाले अन्य रेलकर्मियों की जांच की गई। रेलवे की चिकित्सीय टीम ने सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

टूंडला हेडक्वार्टर का एक रेलकर्मी हिरनगांव में गैंगमैन के पद पर तैनात है। विगत 21 मार्च को महाराष्ट्र के नासिक से उसका साला आया था। इसके बाद वह लॉकडाउन होने पर वापस नहीं जा सका। रविवार को रेलकर्मी व उसके साले को जुकाम, खांसी व बुखार होने पर आशंका जताते हुए अपने अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर रेलवे की चिकित्सीय टीम उसके घर पहुंच गई।
टीम जीजा-साले के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी साथ हॉस्पिटल ले गई। इतना ही नहीं अधिकारियों ने उसके साथ काम करने वाले अन्य कर्मियों को भी अस्पताल बुला लिया। अस्पताल में रेलकर्मी, उसके परिवार व रेलकर्मी के साथियों की जांच की गई। इसके साथ ही रेलकर्मी के आवास को क्वारंटीन किया गया है। प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया है कि रेलकर्मी सहित पूरे परिवार व सहकर्मियों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें