फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शहर में दो और लोग कोराना से संक्रमित मिले। इन दोनों की रिपोर्ट 10 अप्रैल को जांच के लिए गई थी, देर शाम मिली रिपोर्ट में सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने दोनों को कोरोना की पुष्टि की है। इसमें राही नगर निवासी 30 वर्षीय एक युवक है जो जमातियों के संपर्क में आया था। इस युवक को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि कन्नौज निवासी 27 वर्षीय एक युवक शहर के मोहल्ला करीमगंज में रह रहा था उसको भी कोराना के संक्रमण मिले हैं। इस युवक को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कन्नौज से आया युवक जमात से जुड़ा बताया गया है। इस तरह कोराना से संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में अब 18 हो गई है।