फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिला जज सहित छह लोग कोरोना संक्रमित, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में शुक्रवार को अपर जिला जज सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें जिला कारागार में आजीवन कारावास काट रहा एक बंदी भी शामिल है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3968 पहुंच गया है। वहीं, आगरा में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। अब मृतकों की संख्या 69 और सक्रिय केस बढ़कर 25 हो गए हैं।
विज्ञापन

जज कंपाउंड निवासी अपर जिला जज को पिछले कई दिनों से बुखार था। उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट में संक्रमण होने की पुष्टि की है। इसके बाद महिला जज के पति, सास, पुत्री सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इधर, जिला कारागार में एक बंदी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। वहीं जाटवपुरी निवासी एक 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें