फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिटर्न्स : सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सहित 29 नए मरीज मिले, पांच माह में सर्वाधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण सुहागनगरी में लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो पिछले चार माह में सर्वाधिक हैं। अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 4167 हो गई है। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 186 हो गए हैं। एक साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती आंबेडकर धर्मशाला के निकट 53 वर्षीय हेडलाइट कारोबारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। मुरली नगर गली नंबर तीन निवासी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वह मुंबई से कैंसर का इलाज कराकर आए थे। रैपुरा रोड इंद्रा कॉलोनी में नोएड़ा से आया युवक कोरोना का शिकार हैै। युवक को कई दिनों से बुखार की समस्या थी।
बाईपास रोड स्थित 65 वर्षीय कारोबारी, गणेश नगर निवासी 69 वर्षीय पुरुष, मथुरा नगर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, बिहारी गली थाना उत्तर क्षेत्र में 65 वर्षीय पुरुष, आदर्श नगर निवासी 41 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। बाल सुधारगृह में 13 वर्षीय किशोर, नगला मिर्जा बड़ा में 24 वर्षीय युवक, नगला मिर्जा बड़ा में 22 वर्षीय पुरुष, शांति नगर टापा में 75 वर्षीय वृद्घ, आजाद नगर गली नंबर पांच में 19 वर्षीय किशोर, नई बस्ती जयश्री टॉकीज के निकट 32 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

3125 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
जनपद में 60 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें 45 से 59 वर्ष तक की आयु वर्ग के 1856 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के 1249 लोगों ने कोरोना टीकाकरण की पहली डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें