फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सहकारिता विभाग ने रुकवाया बरात घर का निर्माण

Fri, 06 Oct 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर। मक्खनपुर में मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत 3.25 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कल्याण मंडप बरात घर निर्माण कार्य सहकारिता विभाग के अफसरों की आपत्ति के बाद फिलहाल रुकवा दिया है। उनका आरोप है कि उक्त निर्माण बीज गोदाम वाली भूमि पर कराया जा रहा था। नगर पंचायत मक्खनपुर के गरीब तबके की बेटियों की शादी के लिए कल्याण मंडपम (बरातघर) का निर्माण कराने को 3.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से निर्माण का काम प्रारंभ कर दिया था। सहकारिता विभाग की बीज गोदाम वाली भूमि पर बरातघर को बनाए जाने की जानकारी जब सहकारिता विभाग के अफसरों को हुई तो उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। सचिव सहकारी संघ मक्खनपुर के सचिव योगेंद्रपाल सिंह ने सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारी संघ आगरा एवं फिरोजाबाद रवींद्र कुमार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने मक्खनपुर सहकारी संघ की 40 वर्ष पुरानी जगह पर भवन को तुड़वाकर नगर पंचायत कल्याण मंडप बरात घर का निर्माण कर रही है। कोऑपरेटिव विभाग के अधिकारी ने इस निर्माण को रोकने के लिए ईओ से फोन करके कहा तो उन्होंने काम नहीं रोका था। मक्खनपुर ईओ ने इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा। निर्माण कार्य के नहीं रुकने पर बृहस्पतिवार को एडीओ सहकारी संघ अनुपम यादव, एडीसीओ सहकारी संघ रमेशचंद्र, सभापति शशि एवं राहुल यादव एवं सचिव योगेंद्र पाल थाने पहुंचे। उन्होंने सहकारी संघ के सहायक आयुक्त सहायक निबंधक रविंद्र कुमार से फोन से थानाध्यक्ष शिवभान सिंह राजावत से निर्माण कार्य रोकने की बात कराई। थाना प्रभारी शिवभान सिंह राजावत ने एसडीएम शिकोहाबाद विवेक मिश्रा से बात करने के बाद उक्त निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। वही निर्माण कार्य फिलहाल रुक गया है। थानाध्यक्ष शिवभान सिंह राजावत ने कहा कि मेरे पास सहकारी विभाग के अधिकारियों को पत्र आया था। फिलहाल काम को रुकवा दिया है।


-सहकारी संघ पिछले 40 वर्षों से संचालित है। इस कारण यह भूमि विभाग के कब्जे वाली है। उक्त भूमि पर प्रशासन एवं विभाग की कोई सहमति लिए बिना निर्माण कार्य कराना गलत है।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारी संघ



नगर पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत मक्खनपुर में आवश्यक कल्याण मंडप बरात घर का निर्माण कार्य हो रहा है यह जगह पहले ग्राम पंचायत मक्खनपुर की थी। अब नगर पंचायत में के अंतर्गत आ आ गई है। सहकारी संघ में यदि दर्ज है तो अभिलेख दिखाएं।
विज्ञापन

अमरबहादुर सिंह, ईओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें