फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक में व्यवस्थाएं बदहाल 

Fri, 24 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक में अव्यवस्‍थाओं का आलम है
विज्ञापन
फीरोजाबाद जिला सहकारी बैंक में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। यहां आने वाले किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैंक में किसानों के लिए पेयजल की सुविधा तक मौजूद नहीं हैं। बैठने को कुर्सियां अथवा बेंच की व्यवस्था तक नही है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद की जिला सहकारी बैंक कोटला चुंगी चौराहा स्थित होटल कांता परिसर में संचालित है। बैंक में इन दिनों खरीफ की फसल की बुवाई के लिए किसानों द्वारा ऋण के लिए आवेदन किया जा रहा है। किसानों को बैंक में आने के बाद काम कराने के लिए घंटों जमीन पर बैठना को विवश होना पड़ता है। बैंक के अंदर किसानों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टाफ तक के लिए कुर्सियों का इंतजाम नहीं है। किसानों का कहना है कि बैंक में पीने के पानी तक की सुविधा नहीं है। बिजली के चले जाने पर अधिकांश स्टाफ पंखा झलने को विवश होता है। 



बैंक में बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जमीन पर बैठकर काम करना पड़ता है। 
अजब सिंह,  भीकनपुर 
बैंक में किसानों के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी और स्टाफ तक के लिए जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। 
- रुकमपाल,  गढ़ी भूपाल 


सहकारी बैंक की खराब व्यवस्थाओं से किसानों को ही नहीं अपितु सचिवों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बैंक प्रशासन को चाहिए कि पेयजल एवं बिजली के चले जाने पर जेनरेटर की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

जितेंद्र पाल सिंह यादव 
जिलाध्यक्ष सहकारी समिति कर्मचारी संघ फीरोजाबाद। 

हमारी बैंक से छह सोसाइटी जुड़ी हैं। दो-दो सोसाइटी के किसानों को हम बुलाते हैं लेकिन एक साथ किसानों के आने के कारण दिक्कत होती है। जेनरेटर खराब है, उसे ीक कराया जा रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि किसानों को परेशानी नहीं होने पाए। 
विज्ञापन

ओम प्रभा शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें