फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की उन्नति में सहयोग ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: विभाग प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। जाति, वर्ग, संप्रदाय और क्षेत्रवाद की संकीर्णता से मुक्त होकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने से ही आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने जसराना के खेरिया पटीकरा में शिव मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की वर्तमान पीढ़ी को भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान पूर्वजों का सदैव स्मरण रखना चाहिए। स्वतंत्रता प्राप्ति के कठिन संघर्षों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र को समृद्धि के पथ पर अग्रसर होने में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों का डटकर मुकाबला करना चाहिए।
बाबा ध्यान गिरी महाराज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह अवधेश यादव ने किया। जिसमें धर्म जागरण सह प्रांत संयोजक विशेष यादव, सहजिला कार्यवाह अमित गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री डॉ. उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर राजीव लोधी, ओमवीर सिंह, संघ प्रचारक शिवम एवं अनिल जौहरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें