होलिका दहन की जगह को लेकर विवाद
विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस एवं राजस्व की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा (फिरोजाबाद)। होलिका दहन की भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करने के साथ ही समस्या का निस्तारण करा दिया गया।
फरिहा के मोहल्ला फौजदार में कुछ लोगों ने होलिका दहन वाली जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने एसडीएम जसराना से की थी। शिकायत पर शनिवार को एसडीएम ने नायब तहसीलदार नितिन चौधरी, क्षेत्रीय लेखपाल एवं थानाध्यक्ष फरिहा शिवभान सिंह राजावत मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि जिन स्थान पर कई वर्षों से होलिका दहन होता आ रहा है। वहां पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। जांच पड़ताल के बाद नायब तहसीलदार ने रामनरेश को निर्देश कि वह 24 घंटे में भूमि को खाली कर दें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फरिहा थानाध्यक्ष शिवभान सिंह राजावत ने बताया कि गांव के ही राम नरेश ने होलिका दहन वाली भूमि पर कब्जा कर लिया था। जिसको हटाने के निर्देश दिए है। यदि भूमि से कब्जा नहीं हटाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई कर रामनरेश के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।