फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर मैं श्वेता नगला बिष्णु से,मेरे घर में चार लोग भूखे हैं

विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित कोरोना वायरस आपदा कंट्रोल रूम में शिकायतें सुनते अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी कक्ष प्रभावित लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। ऑनलाइन, फोन अथवा वायरलेस सेट पर प्रत्येक मिनट के बाद कोई न कोई फरियाद सुनाई दे जाती है। मसलन ‘सर मैं श्वेता देवी नगला विष्णु बोल रही हूं, मेरा पति शराबी है और हमें छोड़कर भाग गया है। खाने-पीने की समस्या है, घर में चार लोग भूखे हैं’। स्टाफ शिकायत सुनने के बाद सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को देते हैं, जिससे उसका निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

लॉकडाउन में आम जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी कक्ष में कंट्रोल रूम को स्थापित किया है। ‘अमर उजाला’ की टीम बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम पहुंची तो शकीलउर्रहमान शिकायतों को सुनने में व्यस्त थे। फोन की घंटी बजी सर मैं सोमप्रताप बोल रहा हूं। सरोजनी स्कूल के पीछे थाना दक्षिण से। मेरे घर में राशन सामग्री नहीं है। बच्चे भूखे हैं। सर कहीं से राशन की व्यवस्था कराएं। इस दौरान तत्काल संबंधित अफसर को फोन किया गया। दोबारा से फोन की घंटी बजी और आवाज आई सर मैं भूरी सिंह राजेंद्रनगर गली नंबर तीन थाना दक्षिण फिरोजाबाद मेरे घर में राशन नहीं है। बच्चे भूखे हैं। इसके बाद फोन बजा सिंह पाल सिंह बिजौली खैरगढ़ गांव में सफाई नहीं हुई है मच्छरों के आने के कारण काफी दिक्कत होती है। तत्काल बीडीओ खैरगढ़ को अवगत कराया। सर मैं कपिल कुमार ग्राम असवाई अरांव सिरसागंज से बोल रहा हूं। बाहर से आए व्यक्ति का चेकअप कराना है लेकिन कोई जांच करने को नहीं आया है। मैं मीना पत्नी राजकुमार निवासी बिहारीनगर लालऊ फिरोजाबाद से बोल रही हूं, मेरे घर में खाने-पीने की समस्या है। राशन निशुल्क मुहैया कराया जाए। सर मैं सुभाष राठौर नगला करन सिंह क्षेत्र से बोल रहा हूं, मेरा बेकरी का काम है। बेकरी के सामान की डिलेवरी करने के लिए पास की जरूरत है।
तीन चरणों में हो रहा शिकायतों का निस्तारण
प्रशासन की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में एसडीएम मुख्यालय नरेंद्र कुमार के साथ स्टाफ को तैनात किया गया है। ऑनलाइन आने वाली हर शिकायत को नोट करने और निस्तारण के लिए एबीएसए तरुण कुमार को स्टाफ के साथ लगाया गया है। फोन पर आने वाली शिकायतों को सुनने और संबंधित विभाग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी वीनेश सैनी, सीएमओ कार्यालय के मनीष गोयल, मोहम्मद असर, वकार निगम, एसके जैन पीडब्ल्यूडी विभाग, विजय प्रकाश कुलश्रेष्ठ की है। वहीं वायरलेस पर आने वाली समस्याआें के लिए एसआई अनिल कुमार एवं एसआई मुकेश कुमार को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आई शिकायतें...
ऑनलाइन- 585---552 निस्तारित का
फोन पर 186 ----186 निस्तारित
पुलिस- 10 ..........दस निस्तारित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें