टूंडला। कोल्डस्टोर पर आलू भंडारण के लिए लाए गए मजदूरों सहित दीवार फांदकर ठेकेदार फरार हो गए। लेबर के नाम पर 11 लाख रुपये लेकर भी ले गए। कोल्ड स्वामी ने ठेकेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदाबाद हरदयाल सिंह कोल्डस्टोर के स्वामी रामवीर सिंह ने आलू भंडारण कार्य के लिए ठेकेदार कालानंद मंडल निवासी बिहार के मोहनपुर भुआ परबल पूर्णिया नौगछिया और उसका सहायक ठेकेदार बंटी मंडल ने 40-50 मजदूरों को कोल्डस्टोर पर 20 फ़रवरी से कार्य पर लगा दिया था। इस बीच कोल्डस्टोर स्वामी ने ठेकेदार को बैंक द्वारा और नकद 11 लाख 670 रुपये एडवांस दे दिए थे। आरोप है नौ मार्च की रात्रि ठेकेदार और उसका सहायक मजदूरों के साथ कोल्डस्टोर की बाउंड्रीवॉल कूदकर भाग गए। इस बीच कोल्डस्टोर का कीमती सामान भी अपने साथ ले गए। कोल्डस्टोर स्वामी रामवीर सिंह ने ठेकेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।