फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों को मिला फार्मासिस्ट की हड़ताल से जोर

Fri, 09 Sep 2016 11:56 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
संविदाकर्मियों को मिला फार्मासिस्ट की हड़ताल से जोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देहात क्षेत्रों और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर चरमराई अव्यवस्थाएं
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में संविदाकर्मियों की हड़ताल के साथ फार्मासिस्टों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक चरमरा गई। देहात क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाएं बदहाल रही। प्रसव केंद्र सिर्फ एएनएम के भरोसे रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूर-दराज इलाकों से मरीज पहुंचे लेकिन स्टाफ नहीं मिलने पर लौट गए। जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा सीएमओ दफ्तर में भी हड़ताल का असर नजर आया।
हड़ताल के चलते जिला अस्पताल के वार्डों में ड्रिप लगाने एवं दवाओं देने का जिम्मा ट्रेनिंग कर रहे स्टाफ के भरोसे रहा। महिला अस्पताल में भी भर्ती मरीजों को दिक्कतें हुईं। हालांकि सरकारी स्टाफ ने व्यवस्थाएं संभाली। खैरगढ़ के सीएचसी पर दवा लेने पहुंची कुमारी सीमा देवी, कुमारी हेमा, गुडिया, अमरपाल सिंह, शेखपुरा के उमाकांत और गुड्डू को बिना दवा के लौटना पड़ा। इमरजेंसी व्यवस्थाओं में शामिल प्रसव केंद्र पर भी कोई चिकित्सक एवं स्टाफ नहीं था। वहीं, शहरी इलाकों में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कौशल्या नगर, नगरी स्वास्थ्य केंद्र दम्मामल नगर में ताला लटका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्टों ने सीएमओ दफ्तर पर किया धरना
फीरोजाबाद। सीएमओ दफ्तर में जिले के समस्त डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सभी फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी सीएमओ डॉ. आरएन गुप्ता को दिया। अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग की वेतन विसंगतियों, पद सृजन, संवर्ग का पुनर्गठन सहित सभी मांगों को सकारात्मक लिया जाए। ब्लड बैंक एवं पोस्टमार्टम हाउस में फार्मासिस्टों की तैनाती दी गई है लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा पदों पर कार्य न लेकर ड्रग एवं फार्मेसी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में डॉ. वेदप्रकाश राठौर, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. यतींद्र कुमार, डॉ. जगदीश, डॉ. नीरज बघेल आदि शामिल रहे।

जिले मे तैनात स्वास्थ्य कर्मी
डिप्लोमा फार्मासिस्ट - 80
संविदाकर्मी         -559
रेग्यूलर स्टाफ    -600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें