फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कंटेनर ने मारी दो कारों में टक्कर

Tue, 07 Nov 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकोहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर कंटेनर ने दो कारों में टक्कर मारी। इसके चलते अर्टिगा कार आगे चल रही क्रेन के द्वारा ब्रेक लगाने पर उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार के एयरबैग तक खुल गए। इससे कार सवार की जान बच गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। वहीं आगे चल रही क्रेन भी मौका पाकर चली गई। पीड़ित कार चालक ने कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी जयप्रकाश अपनी अर्टिगा कार सवार बालाजी मंदिर से दर्शन करने के बाद अपने घर जा रहे थे। दोपहर 12.30 बजे करीब सुभाष तिराहे के सर्विस रोड पर उतरने ही वाले थे। जयप्रकाश ने बताया कि अचानक आगे चल रही क्रेन ने ब्रेक लगा दिए। इससे उसकी कार आगे चल रही क्रेन में जा घुसी। कार चालक जब तक कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले अर्टिगा कार के पीछे आ रही विटारा ब्रीजा कार सवार नवीन निवासी बंबा चौराहे फिरोजाबाद की कार में साइड मारी। इसके बाद अर्टिगा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के एयरबैग तक खुल गए। इससे कार सवार की जान बच गई। वह मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल ही कार सवारों को कार से बाहर निकाला। साथ ही कुछ लोगों ने कंटेनर को पकड़ने का प्रयास किया। इसके चलते खुद को घिरता हुआ देखकर चालक मौके पर कंटेनर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसने दोनों कार चालकों को हाईवे से हटाकर हाईवे को पूर्णतः सुचारू करवाया। इसके साथ ही कंटेनर को कब्जे में ले लिया। इस घटना में अर्टिगा कार चालक ने कंटेनर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक ने कंटेनर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच और कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।



फोटो-02-हादसे के बाद हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कारें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें