फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेटे के जन्म उत्सव में आए पिता की हादसे में मौत

Tue, 07 Nov 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के गांव मिलावली खड़ीत निवासी युवक की सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर में बेटे के जन्म के बाद खुशियां मनाईं जा रही थी। मौत की खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव मिलावली निवासी अनिल (30) अपनी ससुराल मैनपुरी के मोहल्ला गोवर्धन में रह रहे थे। मिलावली में उसके बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उसके रिश्तेदार एवं सगे संबंधी और दोस्त एकत्रित हुए थे। सोमवार देर शाम करीब दस बजे अनिल अपने दोस्त शिवम एवं सत्यम के साथ बाइक से किसी कार्य से पाढ़म की तरफ आ रहा था। इसी बीच एटा-शिकोहाबाद मार्ग के नगला किशन सिंह के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दोनों साथी घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



21 दिन पहले हुआ बेटे का जन्म
मिलावली निवासी अनिल की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व मैनपुरी के मोहल्ला गोवर्धन निवासी अनीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही अनिल अपनी ससुराल में रह रहे थे। शादी के दस वर्ष बाद 21 दिन पूर्व बेटा पैदा हुआ था। बेटा पैदा होने की खुशी में वह अपने पैतृक गांव में कार्यक्रम करने आया था, लेकिन वहीं उसकी मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें