सिरसागंज। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर डिवाइडर पर लगे पेड़ों में पानी डाल रहे टैंकर में एक कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज हुआ कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कंटेनर चालक घायल हो गया।
नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी बाबा की शाला के पास सुबह करीब 11 बजे हाईवे के डिवाइडर पर पेड़ों में पानी लगा रहे टैंकर में सिरसागंज की तरफ से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कंटेनर का चालक, केबिन में फंस गया। टक्कर होते ही आसपास के लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कंटेनर में फंसे चालक खेमेंद्र को निकाला गया। इलाज के लिए एनएचआई की एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर मार्ग को सुचारू कराया।