फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष की कार से उतारी लालबत्ती

Wed, 11 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
फोरम उपभोक्ता के अध्यक्ष की गाड़ी से लाल बत्ती उतरवाई गई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार को उपभोक्ता फोरम के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी पर लगी लालबत्ती उतरवा दी। वहीं पुलिस ने कारों को रोककर उसके अंदर सवार लोगों की तलाशी लेने के साथ सामान भी चेक किया।   बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी और सीओ सदर श्रीभगवान पुलिस फोर्स के साथ जिला मुख्यालय पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रही लालबत्ती लगी कार को पुलिस ने रोक लिया। कार के अंदर दो लोग बैठे हुए थे। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को उपभोक्ता फोरम का प्रदेश अध्यक्ष बताया। इसके बाद भी पुलिस ने उनकी कार पर लगी लालबत्ती उतरवा दी। इसके साथ ही अन्य वाहनों को चेक किया। तभी शिकोहाबाद की ओर जा रही कार को रोककर पुलिस ने उसके अंदर बैठे लोगों को चेक करने के साथ ही सामान को सड़क पर खुलवाकर चेक किया। इतना नहीं पुलिस की इस चेकिंग में एक युवती को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सामान को चेक कराने के लिए युवती कार से उतरी और मार्ग किनारे बैठकर पुलिस अधिकारियों को सामान चेक कराने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें