फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिलाओं की भूख हड़ताल जारी, एक की हालत बिगड़ी

Fri, 07 Apr 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की भूख हड़ताल जारी, एक की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

समझाने पहुंचे तहसीलदार शिकोहाबाद, अनुसूचित जाति की की महिलाएं अपनी मांग पर भी अडिग
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरगढ़। ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों और लेेखपाल की मिली भगत से हो रहे कब्जा के विरोध में कस्बा खैरगढ़ से सटे नगला हिम्मत में दलित समाज के महिला और पुरुष की भूख हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे महिला-पुरूषों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी जिला व तहसील प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। एक महिला की हालत शुक्रवार शाम को बिगड़ गई।
विज्ञापन

नगला हिम्मत में की महिलाओं द्वारा भूख हड़ताल की जानकारी मिलने पर तहसीलदार हर्ष वर्धन सिंह क्षेत्रीय लेखपाल के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। हड़ताल पर बैठी सुमनदेवी, रामलली, गीता और ललिता देवी आदि से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। एसडीएम शिकोहाबाद व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी भूख हड़ताल पर बैंठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। तहसील शिकोहाबाद के अधिकारियों ने मौके पर विवादित भूमि की माप जोख भी कराई। भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं को सहूलियत के तौर पर दूसरी जगह देने का प्रस्ताव भी दिया। लेकिन महिलाएं देर शाम तक वहां से नहीं हटीं। महिलाएं बार-बार ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी पर व्यक्तिगत रंजिश मानने के चलते परेशान करने का आरोप लगा रही थीं। देर शाम रात आठ बजे तक तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर ही समस्या समाधान कराने की कवायद में जुटे थे। तहसीलदार शिकोहाबाद हर्षवर्धन सिंह के मुताबिक भूमि पर अवैध कब्जा और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। देर शाम भूख हड़ताल पर बैठी महिला सुमनदेवी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें