फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं सन्निर्माण योजनान्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों से अपने पंजीयन अपडेट कराने की अपील की गई है। अपीलकर्ता सहायक श्रमायुक्त के अनुसार पंजीयन अपडेट होने की स्थिति में निर्माण श्रमिकों को एक हजार रुपए की अनुकंपा राशि देय होगी। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं सन्निर्माण योजनान्तर्गत जिले में लगभग 49000 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से महज 16097 श्रमिकों के पंजीयन ही अपडेट हैं।इन सभी को शासन द्वारा अनुमन्य एक-एक हजार रुपए की अनुकंपा राशि का भुगतान किया जा चुका है। सहायक श्रमायुक्त एके सिंह के अनुसार पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने पंजीयनों को अपडेट करा लें। तथा अपने बैंक खाता व आईएफएसी कोड संख्या व्हाटसअप नंबर 9149161370 अथवा 8630763783 पर सेंड करें। ताकि उनके खातों में भी अनुकंपा राशि हस्तांतरित की जा सके।