फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी आजीविका केंंद्र ने कराया माक्स व सैनिटाइजर का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए मास्क का वितरण शहरी आजीविका केंद्र के सहयोग से नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा नगर निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी के साथ पुलिसकर्मियों को किया गया। पुलिसकर्मियों को माक्स देने के साथ ही सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया। जिससे वह ड्यूटी के दौरान अपनी भी सुरक्षा करने के साथ हाथों को समय समय पर सैनिटाइजर कर सकें। अपर जिलाधिकारी द्वारा भी कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। नगर आयुक्त विजय कुमार ने परियोजना अधिकारी द्वारा कहा गया कि नगर निगम के सहयोग से आश्रय स्थलों में रुकने वाले लोगों को सैनिटाइजर करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए भोजन आदि उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान डूडा के शहर मिशन प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, रेडक्रांस सोसायटी के महासचिव विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, विनोद त्रिपाठी, शुभम गुप्ता, आशुतोष कुमार सिंह, नितेश अग्रवाल जैन  आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें