फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ई-रिक्शा सवार व्यक्ति की जेब से 10 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में स्टेशन से घर ई-रिक्शा में बैठ कर जा रहे व्यक्ति की जेब से साथ में बैठे एक युवक दस हजार रुपये निकाल कर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी है।
विज्ञापन

खेड़ा मोहल्ला निवासी नरेश चंद्र स्टेशन से ई-रिक्शा में सवार होकर घर आ रहा थे। तहसील तिराहा से एक युवक और बैठ गया। एक युवक पक्का तालाब पर रिक्शा से नीचे उतर कर चला गया। जब नरेश चंद्र ने पक्का तालाब के समीप अपनी जेब देखी तो उसमें रखे रुपये गायब थे। जब उन्हें जेब कटने की जानकारी हुई तो हैरान रह गये। ई -रिक्शा को रुकवा कर उन्होंने युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें