संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। बकाएदारों को राहत देने के लिए विद्युत बिल के बकाएदारों को राहत देने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के तहत गांवों एवं कस्बा में शिविर लगाकर लोगों को योजना की जानकारी दी। इस दौरान कई लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान दस से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। अधिकारियों ने कहा पंजीकरण नहीं कराने पर बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
जसराना टाउन बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता बलराम गुप्ता ने कस्बा के मोहल्ला शीशपुरी, टीकतपुरा एवं पचवा रोड पर बकाएदारों को योजना की जानकारी दी। इस दौरान सात उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण ओटीएस के तहत कराया। वहीं एक लाख रुपये से अधिक बकाया होने पर दस से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं जसराना देहात फीडर से जुडे गांव पलिया सोएम में कर्मचारियों के साथ अवर अभियंता संजीव यादव ने शिविर लगाया। इस दौरान लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ ही लाभ लेने का आहवान किया। 15 से अधिक बकाएदारों ने योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद