फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मनरेगा का नाम बदलने का विरोध, कांग्रेसियों ने किया उपवास

Sun, 11 Jan 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में गांधी प्रतिमा की नीचे उपवास करते कांग्रेसजन। स्रोत स्वयं - फोटो : मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में गांधी प्रतिमा की नीचे उपवास करते कांग्रेसजन। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला एवं महानगर कांग्रेस के द्वारा गांधीपार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने मनरेगा योजना का नाम बदलने के साथ-साथ राज्यों पर 40 प्रतिशत भार डालने पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपमानित करने का काम कर रही है। ग्रामीण मजदूरों को कमजोर करने के लिए मनरेगा का नाम बदलने के साथ काम की गारंटी को हटा दिया है। महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि चालीस प्रतिशत भार राज्य सरकारों पर डालने से इसका संचालन सही ढंग से नहीं हो सकेगा।
पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। हाजी सईद पटेल,हाजी नसीर अहमद ने कहा कि मजदूरों के हित के लिए पार्टी सजग रहेगी। जिला कोआर्डिनेटर गुलाम जीलानी एवं जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने इसका विरोध किया। इस दौरान मैनपुरी प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग,जितेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, जहीर खाकसार,शैलेंद्र शुक्ला,जहीर खाकसार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





मूर्तियों की सफाई नहीं कराने से आक्रोश

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति की साफ सफाई नहीं कराए जाने एवं शास्त्री मार्केट स्थित पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल को बाइक एवं साइकिल स्टैंड बनाए जाने का विरोध किया। नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि उक्त पार्क को खाली नहीं कराया और मूर्ति की सफाई नहीं कराई तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें