फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

Fri, 18 Sep 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नाम की डाक टिकट को निरस्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने गांधीपार्क में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, भारत रत्न राजीव गांधी ने देश की रक्षा एवं संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके इस बलिदान को देखते हुए देश के 100 से अधिक लोगों की मांग पर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया था। केंद्र सरकार ने डाक टिकट निरस्त कर हिटलरशाही की मानसिकता को सिद्ध कर दिया है। सचिव प्रकाश निधि गर्ग, शफात खान राजू ने कहा कि मोदी सरकार ने व्यक्तिगत बदले की भावना से डाक टिकट बंद किए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष केशवदेव, पीसीसी सदस्य हाजी नसीर अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार खुद को आरएसएस के समक्ष गिरवी रखकर काम कर रही है। पुतला दहन के समय अजय शर्मा, लाला राइन, महेश पिप्पल, संदीप तिवारी, सतीशचंद्र अग्रवाल, सुबूर अली, राधेश्याम बघेल, संजय श्रोतिय, आमिर अली, वकार अहमद, अरशद कुरैशी, अनिल शर्मा मौजूद थे।
इधर भारतीय युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा कि मोदी सरकार आज बदले की भावना से कार्य कर रही है। केंद्र सरकार देश का विकास करने के बजाए देश की जनता को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है। आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि मोदी सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो युवा कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें