कर्नाटक में जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
शिकोहाबाद। नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक रविवार सुबह कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी को कर्नाटक में मिली शानदार जीत पर मिष्ठान वितरण किया।
नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, जो कि वहां की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास करके कांग्रेस को वोट दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भी देश की जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार 2024 में बनाकर जनता कांग्रेस पार्टी को सेवा का मौका देगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रकांत यादव, शमीम कुरेशी, क्षेत्र पाल सिंह यादव, दाऊद खान, लतीफ अहमद ठेकेदार मौजूद रहे। संवाद