फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगला घनश्याम में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Sun, 14 May 2023 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला घनश्याम में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

खैरगढ़। थाना खैरगढ़ क्षेत्रांर्गत नगला घनश्याम में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के बाद मृतका का मायका पक्ष मौके पर पहुंच गया। पिता प्रेमचंद ने ससुरालीजन के विरूद्व थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सृष्टि (20) पत्नी शीलेंद्र निवासी नगला घनश्याम की शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मायका पक्ष के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में मौजूद प्रेमचंद निवासी अंगदपुर थाना मक्खनपुर ने किसी विषाक्त सेवन से बेटी की मौत होने की आशंका जाहिर की। पिता ने बेटी की मौत के मामले में थाना खैरगढ़ पुलिस को तहरीर दिये जाने की बात कही है। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर चले गए। थाना प्रभारी खैरगढ़ विनोद कुमार के मुताबिक अभी मायका पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण जानने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सृष्टि की शादी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें