शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में गैस सिलेंडर महंगा किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।
मोदी सरकार का पुतला फूंका गया। शफात खान राजू और प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस पर दाम बढ़ाने का औचित्य क्या है। इस दौरान सौरभ पोरवाल, अरशद कुरैशी, यामीन खान, कल्लू अंसारी, माया गुप्ता, संदीप तिवारी, केशवदेव, राधेश्याम बघेल आदि लोग उपस्थित रहे।