प्राइवेट स्कूलों में फीस,ड्रेस एवं किताबों की दरें बढ़ाने के विरोध में ज्ञापन सौंपते कांग्रेसजन
फिरोजाबाद। देर से ही सही निजी स्कूल संचालकों के द्वारा अभिभावकों के साथ की जा रही खुली लूट को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन प्रशासन को इसको तत्काल रोकना चाहिए। यदि शीघ्र ही अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिले में काफी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित होकर जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई से परेशान होकर लोग मजदूरी करने के बाद भी परिवार नहीं चला पा रहे हैं ऐसे में निजी स्कूल संचालकों ने फीस को कई गुना बढ़ाने के साथ ड्रेस,किताबों की दरों में भी बढ़ोतरी कर दी है। महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि स्कूल के संचालकों के द्वारा मनमानी फीस एवं चिह्नकित दुकानों पर किताबें,ड्रेस खरीदने को मजबूर किया जा रहा है।
धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि अभिभावकों की कमर तोड़ने का का किया जा रहाहै। पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के संचालकों को अपना रवैया बदलना होगा। पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।इस दौरान अजय शर्मा, हाजी सईद पटेल, बाबूराम निशंक ,हाजी नसीर अहमद,रामनाथ यादव , उजमा देवी गुप्ता , कुसुम सिंह ,राजवीर यादव , राजेश कुमार शर्मा, जितेंद तिवारी, गुलाम जिलानी ,चांद कुरैशी , नुरुलहुदा राइन राइन, संतोष कुशवाह आदि मौजूद रहे।