फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के संचालन को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी तथा नगर अध्यक्ष हाजी साज़िद बेग द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा भेजी गई बसों को उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश की अनुमती प्रदान करने हेतु एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोदित करते हुए नगर मजिस्ट्रेट कुँवर पंकज सिंह को दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में प्रवासी मजदूरों को अपने अपने घर जाने के लिए कई किलो मीटर पैदल चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक हज़ार बस चलवाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था जिसका सारा खर्चा कांग्रेस पार्टी द्वारा वहन किया जाएगा । जिससे प्रवासी मजदूर सकुशल अपने अपने घर पहुँच सकें। परंतु 17 मई से 500 बसे राजस्थान बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश मे प्रवेश करने के लिए तैयार खड़ी है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें अभी तक प्रवेश की अनुमती नही दी गई है।कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि बसों के संचालन के लिए प्रदेश सरकार अनुमति दें। जिससे प्रवासी मजदूरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें