फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका सुब्रह्मण्यम स्वामी का पुतला

Fri, 20 Nov 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता पर प्रश्रचिन्ह लगने के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को सदर बाजार नाले की पुलिया पर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी को पुतला दहन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव सतीशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि नेहरू गांधी परिवार के स्वतंत्रता आंदोलन में इनके सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा नेता कांग्रेसियों के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं, जिसको किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार पर किसी प्रकार का आरोप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा अपनी हरकतों ने बाज नहीं आई तो भाजपा नेताओं से सड़क पर निपटेंगे।
पुतला दहन में प्रकाश निधि गर्ग, साजिद वेग, जावेद उमर, अशरफ अंसारी, अजय शर्मा, सुबूर अली, इमरान कुरैशी, चांद कुरैशी, सौरव पोरवाल, जहीर खाकसार, वकार अहमद, सोनू पोरवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें