फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर पर किया नजरबंद,महानगर अध्यक्ष ने दिया धरना

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में अपने आवास पर मौन धरना देते कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने सांकेतिक धरना दिया। जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर पुलिस फोर्स को लगाकर नजरबंद कर दिया गया। वहीं महानगर अध्यक्ष ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गांधीपार्क में चार लोगों के साथ सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को शीघ्र रिहा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस जिला एवं महानगर इकाई द्वारा सेवा सत्याग्रह सप्ताह चलाया गया था। इस दौरान गरीबों एवं श्रमिकों को भोजन का वितरण कराया जा रहा था। सेवा सप्ताह के समापन होने के साथ शनिवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिए जाने का फैसला किया गया था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं मनोज भटेले को पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। उनके आवास पर एसआई सहित पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस लॉकडाउन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर आंदोलन कर रही है। फिर भी पुलिस रोकने का काम कर रही है।
विज्ञापन

इधर महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में गांधीपार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना दिया गया। इस दौरान नुरुलहुदा लाला राइन, वकार अहमद, चांद कुरैशी मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू श्रमिकों के हक की आवाज को बुलंद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें