फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ईद उल अजहा पर की जाएं पुख्ता व्यवस्थाएं

Mon, 02 Jun 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ईद उल अजहा पर व्यवस्थाओं को लेकर एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपते ईदगाह कमेटी के सचिव व अन्य। स्रोत स
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने ईद उल अजहा केे मौके पर ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में चाक चौबंद व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने कहा कि चंद्रदर्शन के अनुसार 7 जून को ईद उल अजहा (बकरी ईद) का त्योहार मनाया जाएगा। नमाज ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। बड़़ी संख्या में नमाजी ईदगाह, गांधीपार्क, इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा की नमाज के लिए फील्ड में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। यहां साफ सफाई के साथ सूखी मिट्टी को डलवाया जाए। शहर की मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जहां गंदगी एवं जलभराव की समस्या है उसका निदान कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा ईद उल अजहा पर तीन दिन तक कुर्बानियां होती हैं इसके कारण बिजली,पानी और सफाई की व्यवस्था तीन दिन तक सुचारू रखी जाए। ईदगाह प्रांगण में पानी भरने के लिए ड्रम रखवाने के साथ जेनरेटर एवं कनात की व्यवस्था लगाई जाए। ईद उल अजहा के दिन पानी की सप्लाई तड़के पांच बजे की जाए। ईद उल अजहा के दिन मैन बाजार की ओर खुलने वाली गलियों को जानवरों के आने पर रोक लगाई जाए। शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के साथ ट्रांसफारमर को भी सही कराया जाए। स्मार्ट रोड बनने के कारण खुदे पड़े ईदगाह और गांधीपार्क के रास्ते को ठीक कराया जाए। इस दौरान मुफ्ती कासिम रजी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें