फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं आम आदमी

Thu, 22 Jun 2023 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी की टिफिन बैठक नगर के सुभाष चौराहा स्थित शारदा बैंकट हाल में हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डाॅ. अनिल जैन ने कहा कि जनता के बीच में भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर जाना है। जो काम भाजपा सरकार ने कर दिखाए हैं, अब तक की किसी भी सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूर तन और मन से चुनाव की तैयारियों में जुटना है। टिफिन बैठक का उद्देश्य एकजुट होकर चुनावों पर चर्चा करना है। बैठक में जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, सोनी शिवहरे, रिंकू उपाध्याय, अखिलेश श्रोत्रिय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें