फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल भवन स्वामियों पर निगम कसेगा शिकंजा

Sun, 09 Aug 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। नगर निगम कॉमर्शियल भवन स्वामियों से स्वकर वसूली को शिकंजा कसेगा। समीक्षा बैठक में डीएम की फटकार के बाद टैक्स विभाग में खलबली है। अवकाश के दिन भी टैक्स और निर्माण विभाग की टीम कॉमर्शियल भवनों की पैमाइश करने को दौड़ती नजर आई।
विज्ञापन

 शासन-प्रशासन की लगातार सख्ती के बाद भी नगर निगम प्रशासन स्वकर लागू करने में अभी तक फेल रहा है। टैक्स विभाग में तैनात अधिकारी, कर्मचारियों की मनमानी के चलते स्वकर लागू नहीं हो सका है। लक्ष्य के मुताबिक राजस्व वसूली न होने शुक्रवार को डीएम ने टैक्स विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को कड़ी लताड़ लगाई थी। डीएम ने सबसे पहले कॉमर्शियल भवन स्वामियों पर स्वकर वसूली के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर निर्माण व टैक्स विभाग की संयुक्त टीम रविवार को शहर में दौड़ती नजर आईं। टीम ने शहर के प्रमुख कॉमर्शियल भवन, बस स्टैंड, जैन मंदिर, रोटरी मार्केट, विमल कॉम्पलेक्स, सेवा सदन, इंपीरियल ग्लास, रसना गार्डन सहित 28 कॉमर्शियल भवनों की फीता डालकर पैमाइश की। निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार, प्रवीन कुमार सभी भवनों की लंबाई-चौड़ाई नाप कर स्वकर के फार्म में भरवाई गई। टीम में इंस्पेक्टर भुल्लू सिंह  सतीश कटारा, राशिद अली, मुन्नालाल, नारायन प्रताप, शारिक अली आदि शामिल रहे।


स्वकर निर्धारण के फार्म भरकर जमा न करने वाले अब सभी कॉमर्शियल भवनों की पैमाइश कर नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी टैक्स जमा न करने पर आरसी जारी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह यादव
कर अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें