फिरोजाबाद। सीएमओ डाॅ. रामबदन राम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाएं देखीं। मरीजों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
सीएमओ ने मरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। मरीजों ने अवगत कराया गया कि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनाने में भीड़ की वजह से असुविधा हो रही है। सीएमओ ने मरीजों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर चम्मन सेन वार्ड व्वॉय की ड्यूटी लगाई। औषधि भंडार कक्ष में समस्त औषधीय व्यवस्थित रूप से रखी पाई गई। एआरवी कक्ष में मरीजों को निशुल्क डॉग बाइट इंजेक्शन लगाए जा रहे थे। सफाई कर्मचारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया।