फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीएमओ ने भर्ती मरीजों से जाना सुविधाओं का हाल

Wed, 02 Aug 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सीएमओ डॉ. राम बदन राम ने बुधवार को संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी व एनआरसी वार्ड को चेक किया। ओपीडी में नेत्र चिकित्सक कक्ष में दो बजे भी मरीजों की लाइन लगी हुई थी। सीएमओ ने नेत्र परीक्षण अधिकारी से बुधवार की ओपीडी के बारे में जानकारी। जब उन्होंने बताया कि 570 मरीजों की ओपीडी हुई है। इस पर सीएमओ ने नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. दीपक तिवारी का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


जनपद में तैनाती के बाद सीएमओ का संयुक्त चिकित्सालय में यह पहला औचक निरीक्षण है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एनआरसी (कुपोषित बच्चों का वार्ड) का निरीक्षण किया। एनआरसी वार्ड 10 बेड का है, लेकिन निरीक्षण के दौरान वार्ड में 10 बच्चों के स्थान पर 14 बच्चे भर्ती मिले। सीएमओ ने सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों से वार्ड में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस पर वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में बहुत अच्छा उपचार चल रहा है। समय से बच्चों को खुराक दी जा रही है।
सीएमएस ने बताया कि जनपद में केवल शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में एनआरसी वार्ड बनाया गया है। वार्ड दस बेड का है, लेकिन बच्चों की संख्या को देखते हुए पांच बेड और बढ़ाए गए हैं। वर्तमान में 14 बच्चे भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को देख सीएमएस के कार्य की सराहना की। इस दौरान अन्य डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो संख्या तीन



सीएमओ डॉ. राम बदन राम अस्पताल का निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें